फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Waseem Rizvi is relieved of Ram temple's fear of CBI: Jawwad

सीबीआई के डर से राम मंदिर का राग अलाप रहे वसीम रिजवी : जव्वाद

Sat, 18 Nov 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Waseem Rizvi is relieved of Ram temple's fear of CBI: Jawwad
डुमरियागंज में प्रेस वार्ता करते शिया धार्मिक नेता कल्ब ए जव्वाद। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के समर्थन में शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के बयान को शिया धर्मगुरु मौलाना कल्वे जव्वाद ने झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में घोटाले की सीबीआई जांच के भय से वसीम रिजवी यह राग अलाप रहे हैं। हल्लौर में आयोजित मजलिस में शिरकत करने आए कल्वे जव्वाद ने यहां प्रेस वार्ता की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी सीबीआई के दहशत से आए दिन बिना सिर-पैर की बयानबाजी कर शियाओं के रहबर बनने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिर निर्माण का हल शिया और सुन्नी दोनों समुदाय के लोगों से आपसी बातचीत कर निकाला जा सकता है। शिया वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद वसीम रिजवी ने रामपुर में वक्फ की संपत्ति को गलत तरीके से यूनिवर्सिटी को दिया है। जबकि वक्फ बोर्ड के एक्ट के तहत संपत्ति को न तो बेचा जा सकता है और न ही एक्सचेंज किया जा सकता है। 
विज्ञापन

रोहिंग्या मुस्लिमों पर हमले को रोकने में मुस्लिम मुल्कों की भूमिका के सवाल पर मौलाना कल्वे जव्वाद ने कहा कि रोहिंग्या मुस्लिमों पर अत्याचार होता रहा और मुस्लिम मुल्कों के लोग तमाशबीन बने रहे। संयुक्त राष्ट्र संघ के हस्तक्षेप के बाद वहां नरसंहार बंद हुआ। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को बेहतर तालीम दिलाने के साथ ही सरकार से पढ़े लिखे योग्य मुस्लिम नौजवानों को नौकरी दिलाने की मांग की। उन्होंने सपा-बसपा से बेहतर राजनीतिक दल भाजपा को बताया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष तनवीर रिजवी, गुलदस्ता मातम के सेक्रेट्री काजिम रजा, लवली रिजवी, मौलाना सैफी, शमील शम्सी, असकरी शमीम, अकबर मेंहदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed