फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Was found working as a teacher on another's document

दूसरे के दस्तावेज पर शिक्षक की नौकरी करते पाई गई

Sat, 30 Oct 2021 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Was found working as a teacher on another's document
दूसरे के दस्तावेज पर शिक्षक की नौकरी करते पाई गई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। मामले की जांच में जुटी एसटीएफ ने दो और फर्जी शिक्षकों को चिह्नित करते हुए बीएसए को पत्र भेजकर जांच करा रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है फर्जीवाड़े में पकड़ में आई शिक्षिका का पति भी शिक्षक है और वह शिक्षण कार्य कम, विभाग के दफ्तर में बाबू की जिम्मेदारी लंबे समय से संभाल रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
दूसरे का अंकपत्र लगाकर नौकरी हासिल करने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग सुर्खियों में है। वर्ष 2017-18 में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ तो बड़ी संख्या में ऐसे लोग पकड़े गए। उसके बाद शासन ने मामले की जांच एसटीएफ को दे दी। एसटीएफ गोरखपुर यूनिट की ओर से कार्रवाई लगातार जारी है। लगातार फर्जीवाड़ा करने वाले पकड़े जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो और फर्जीवाड़ा वाले मामलों को एसटीएफ ने पकड़ा है। उसके बाद दोनों के सत्यापन के लिए बीएसए को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी है। इसमें एक महिला शिक्षक है, जो दूसरे के अंकपत्र पर नौकरी करते हुए पाई गई है। बताया यह भी जा रहा है कि पकड़ में आई शिक्षिका का पति भी शिक्षक है।
विज्ञापन

वह विभागीय कार्य में माहिर है। यहां तक बताया जा रहा है कि कई बीएसए उसी पर निर्भर रहते थे और कागजी कार्य से उसी से कराते थे। विभाग में उसकी अच्छी दखल है। विभाग से जुड़े जानकारों का यह भी कहना है कि लंबे समय से वह जिले में कार्यरत है। फिलहाल विभागीय जांच भी जारी है। जल्द ही नाम उजागर होने के साथ ही धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। इस संबंध में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि एसटीएफ की ओर से पत्र मिला था। जांच में शिक्षिका फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करती हुई मिली है। रिपोर्ट तैयार करके एसटीएफ को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed