फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   wall of house fallen, lady died

मकान की दीवार ढही, दबकर महिला की मौत

Fri, 28 Oct 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
wall of house fallen, lady died
त्रिलोकपुरक्षेत्र के भीटा नानकार गांव में जर्जर मकान गिरा। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मकान की दीवार ढही, दबकर महिला की मौत
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भीटा नानकार गांव में बुधवार की रात मकान की दीवार ढहने से महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों आई बाढ़ के पानी से मकान की दीवार जर्जर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भीटा नानकार गांव की भानमती (58) रात में भोजन करने के बाद अपने पक्के मकान के बरामदे में सो गईं। देर रात मकान की दीवार ढह र्गई। भानमती मलबे के नीचे दब गई। आवाज सुन कर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और भानमती को मलबे से बाहर निकाला। आनन-फानन सीएचसी बेवां लेकर गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि दीवार के नीचे दबने से महिला के मौत की जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed