फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wall collapses on mason applying plaster, death

Siddharthnagar News: प्लॉस्टर लगा रहे राजगीर पर गिरी दीवार, मौत

Sun, 04 Jun 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Wall collapses on mason applying plaster, death
सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग गांव में रविवार को निर्माणाधीन शौचालय की दीवार गिरने से दबकर राजगीर की मौत हो गई। वह दीवार पर प्लॉस्टर लगा रहे थे और दीवार उनके ऊपर गिर गिर गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सेहरी बुजुर्ग में सजीवन साहनी के शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा था। उसी गांव के राजगीर मिस्त्री बबलू साहनी (35) पुत्र किशोर साहनी ईंट की दीवार पर प्लॉस्टर लगा रहे थे। अचानक पूरी दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसके नीचे बबलू साहनी व एक अन्य सहयोगी जनपद बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र के डकहरवा निवासी लालजी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए जिला मुख्यालय के एक निजी चिकित्सक के वहां ले गए,जहां उपचार के दौरान मिस्त्री बबलू की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बबलू साहनी अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्रियां व दो पुत्र छोड़ गए हैं, जो सभी नाबालिग हैं। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
राजगीर मिस्त्री बबलू की मौत के मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने नौगढ़ कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बारे में पथरा थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि मिस्त्री का मौत उपचार के दौरान जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में मौत हुई है। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed