{"_id":"621e55284f42f3517935abb4","slug":"wall-collapsed-near-cm-s-public-meeting-site-eight-people-injured-siddharthnagar-news-gkp428595653","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के जनसभा स्थल के पास गिरी दीवार, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के जनसभा स्थल के पास गिरी दीवार, आठ लोग घायल
विज्ञापन

- सीएम योगी सबसे पहले घायलों के पास पहुंचे, उनका हाल जाना
-एंबुलेंस में हुआ प्राथमिक उपचार, अस्पताल से भेजे गए आठ घायल
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। बुद्ध विद्या पीठ इंटर कॉलेज में मंगलवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान एक घर की चहारदीवारी गिर गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। दरअसल, हेलीकाप्टर को देखने के लिए सीमेंट के शेड वाले घर पर कई लोग चढ़ गए थे। दीवार जर्जर होने के कारण गिर गई। मैदान में उतरते ही सीएम योगी घटना स्थल पर पहुंचे तो अधिकारियों ने भी उधर दौड़ लगा दी। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
दीवार गिरने से हुए हादसे में 3 बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। सबसे पहले एंबुलेंस में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, उसके बाद उन्हें सीएचसी बर्डपुर भेजा गया। जानकारी के अनुसार घायल बच्चों में सिंघोरवा निवासी ओमप्रकाश (13), ओमकार (12) और परसपुर निवासी आशिक (14) शामिल हैं, जबकि चकइजोत निवासी सतीश (33) और बनगाई निवासी दिवाकर (29) के पैर में चोट लगी है। रामनगर निवासी हरिराम (35) को हल्की चोटे आई हैं। बर्डपुर निवासी इंद्रेश और चीनक कहार भी चोटिल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार कोई गंभीर नहीं है। तहसीलदार आरआर रमन ने घायल बच्चे को गोद में उठाया और दौड़ पड़े, उसके बाद मदद करने वाले कई लोग पहुंच गए।
मंच पर पहुंचते ही किया सचेत
योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले तथागत गौतम बुद्ध को नमन किया। उसके बाद लोगों को सचेत किया कि जर्जर दीवारों व मकानों से नीचे उतर जाएं। सीएम योगी ने कहा कि दीवार गिर गई है, लेकिन कोई गंभीर नहीं है। उनके साथ आए बल्लू राय ने मौके पर जाकर पूरी जानकारी ली।