फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Waiting for water to arrive in the canal

Siddharthnagar News: नहर में पानी आने का बढ़ा इंतजार

Thu, 25 Dec 2025 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Waiting for water to arrive in the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। गेहूं, मटर, सरसों की फसल की सिंचाई के लिए नहरों में पानी की आवश्यकता है। किसान खेतों में पानी चलाने के लिए पंप सेट का प्रयोग कर रहे हैं। सरयू नहर खंड प्रथम बांसी से इन नहरों का संचालन होता है। किसानों का सिंचाई में हजारों रुपये का खर्च होता है, तब कहीं सिंचाई हो पाती है। डुमरियागंज क्षेत्र में तो नहर लगभग हर जगह देखने को मिलती है।
क्षेत्र के बसडीलिया से निकलकर बढ़नी के रास्ते खरगोला जाने वाली नहर का ये हाल है कि एक बूंद पानी नहीं दिख रहा। साथ ही साथ सिल्ट सफाई का काम भी कागजों पर दिखाई देता है। कई नहर पूरी तरह सूखी हुई हैं। कुछ किसान आज भी नहर में पानी आने की राह देख रहे हैं। किसानों का कहना है कि पता नहीं नहरों में पानी कब आएगा।
विज्ञापन

भारतभारी क्षेत्र के खरगौला निवासी मुनव्वर हुसैन किसान का कहना है कि साहब, हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि अपने खेत की सिंचाई पंप सेट से करा सकूं। हम जैसे लोगों का सहारा एक मात्र नहर की है। चारों तरफ नहर सूखी पड़ी है। बढ़या निवासी राम नरेश का कहना है। बढ़या खरगौला नगर में पानी समय से नहीं आता है। जब सिंचाई का समय खत्म हो जाता है, तब नहर में पानी देखने को मिलता है। अब भगवान का ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed