फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Voters will get gloves before pressing EVM button

कोविड-19 चढ़ा वाले वोटर अंतिम दौर में करेंगे मतदान

Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Voters will get gloves before pressing EVM button
ईवीएम की बटन दबाने से पहले मतदाताओं को मिलेंगे दस्ताने
विज्ञापन

- कोरोना की तीसरी लहर के कारण विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन बरती जाएगी सतर्कता
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। कोरोना संक्रमण के दौरान तीन मार्च को होने वाले मतदान में सभी मतदाताओं को ईवीएम की बटन दबाने से पहले दस्ताने दिए जाएंगे, ताकि संक्रमण की आशंका न रहे। बूथाें पर मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। यदि शरीर का तापमान निर्धारित मानक से ऊपर होगा तो उन्हें मतदान के अंतिम दौर में बुलाया जाएगा। कोविड गाइड लाइन और चुनाव आयोग के नियमों का पालन करते हुए उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।

मतदाताओं को कोरोना से बचाव के लिए बूथों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। सभी मतदाताओं को वोटिंग के लिए दस्ताना मिलेगा, जिससे वे सुरक्षित मतदान कर सकें। मतदान के बाद वे दस्ताने को उतारकर कूड़ेदान में डालेंगे। इसके बाद हाथों को सैनिटाइज कर बाहर जाएंगे। इसके लिए टोकन व प्रमाणपत्र की व्यवस्था की जाएगी। कोविड लक्षणों की जांच की जाएगी। यदि लक्षण हैं तो उन्हें अंतिम दौर व घंटे में मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान केंद्र में सभी को अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय भी किए जाएंगे। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था भी होगी। इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए बूथों पर बचाव के लिए हर तरह के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed