{"_id":"66118f40c3538f6abb0c0c0b","slug":"voters-were-made-aware-by-forming-a-human-chain-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-115464-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर। वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्र पर जाकर अपने मतों का इस्तेमाल करें। शनिवार को स्विफ् कार्यक्रम के तहत भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के ललिता इंटर कॉलेज में बच्चों तथा शिक्षकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर लोगों को अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोकतंत्र में मतदान का बहुत ही महत्व है। उन्होंने कहा कि जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। डुमरियागंज तहसील के नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज परसा जमाल ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोग अधिक से अधिक जागरूक हों और अपने कर्तव्य को समझें।
नोडल स्कूल ललिता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश राव ने कहा कि विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करके तथा मानव श्रृंखला बनाकर के लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान के दिन मतदान केंद्रो पर जाकर मतदान करने की अपील भी की। कार्यक्रम में ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा, रुद्रपाल इंटर कॉलेज लटेरा , जनता आदर्श इंटर कॉलेज गौरा बाजार, श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज गिरधरपुर कुंगई सहित परिषदीय विद्यालयों की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर नोडल इंटर कॉलेज चौखड़ा के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश राव, प्रधानाचार्य अभय सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार, प्रधानाचार्य राम किशन दुबे अवधेश भारती, राम कृपाल पासवान, अनिल कुमार मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, संस हैदर रिजवी, संत कुमार, दिनेश राम, चंद्र भूषण सिंह, परमहंस सिंह, नवरत्न वरुण, मिथिलेश सिंह ,अभिषेक, सुरेंद्र गौड़, शिवम, राम रतन, अरुण कुमार सिंह, शमीम अख्तर, प्रमोद सिंह सहित भारी संख्या में इंटर कॉलेज तथा परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।