फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Voters showed enthusiasm, 65.71% voting

मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, 65.71% वोटिंग

Wed, 09 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
अंतिम चरण का चुनाव सुबह जितने उत्साह से शुरू हुआ था। शाम को उतनी ही शांति से पूरा हुआ। उत्साह, उल्लास के साथ मतदाताओं ने वोट डाले। कुल 65.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। मिठवल ब्लाक सबसे आगे रहा।
विज्ञापन


यहां 67.50 प्रतिशत वोट पड़े। बांसी में 65.85 और खेसरहा में 63.81 प्रतिशत मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने के लिए वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर नोक-झोंक की छिटपुट घटनाएं हुई।
विज्ञापन


घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच तीनों ब्लाकों के 315 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान तेजी से आरंभ हुआ। बूथों पर महिला-पुरुष वोटरों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारी-बारी पहुंचकर मतदाताओं ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। महुआ कला बूथ पर राशन कार्ड से वोट देने को लेकर एजेंटों में विवाद से तनाव उपजा, हालांकि लोगों ने समझा-बुझाकर मौके पर ही शांत कर दिया। अजगरा बूथ पर भी फर्जी वोटिंग के कारण नोक-झोंक हुई।


दोपहर 12 बजे तक मतदान का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा था। तीनों ब्लाकों में 45 प्रतिशत तक मतदान हो चुके थे। हालांकि इसके बाद वोटिंग को रफ्तार मिली। शाम 3 बजे के बाद बूथों पर सन्नाटा छाने लगा था। साढ़े 4 बजे मतदान खत्म होने पर कुल 65.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान डीएम-एसपी लगातार चक्रमण करते रहे। बूथों पर सुरक्षा की व्यवस्था भी चौकस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed