फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Volunteers and volunteers donated their labor

Siddharthnagar News: स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने किया श्रमदान

Sun, 17 Mar 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Volunteers and volunteers donated their labor
बांसी। रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन रविवार को स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान किया। कार्यक्रम स्थल के पास कच्ची सड़क पर मरम्मत व साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताया गया।
विज्ञापन

बीएड विभाग के सहायक आचार्य आलोक दुबे ने व्यक्तित्व विकास पर उद्बोधन दिया और कहा कि व्यक्तित्व के विकास में सबसे महत्वपूर्ण चीज है, आत्म संज्ञान और स्वाध्याय। यह आपको अपनी शक्तियों, कमजोरियों, इच्छाओं और विश्वासों को समझने में मदद करता है और आपको अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद करता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता त्रिपाठी ने कहा व्यक्तित्व विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा के माध्यम से हम अपने व्यक्तित्व को इतना ऊंचा उठाएं कि हम विश्व की सर्वोच्च सत्ता के साथ एक रूप हो सकें। व्यक्ति के विकास की इस अवस्था को आत्म साक्षात्कार, आत्मबोध, आत्म अनुभूति की संज्ञा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर यतींद्र नाथ मिश्र, राजेश सिंह, नंद कुमार दुबे, सौरभ प्रताप सिंह, हरीराम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed