फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Voice will be tested in viral video

Siddharthnagar News: वायरल वीडियो में आवाज का होगा परीक्षण

Sat, 16 Dec 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Voice will be tested in viral video
पता लगाएंगे कहीं एडिट करके तो नहीं किया गया वायरल, सीएमओ कार्यालय में लेनदेन के वीडियो की जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अस्पताल संचालन को लेकर सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के लेनदेन के वायरल वीडियो प्रकरण में अभी तक कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

लेकिन जांच में तेजी जरूरी आ गई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता के परीक्षण में जुटी है। वहीं, अस्पताल के लाइसेंस से संंबंधित कुछ फाइलें एडी हेल्थ ने जांच के लिए मंगवाए हैं।वह अपने स्तर से गोपनीय जांच करवा रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से कराई जा रही जांच पूरी हो गई है और रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई से पर्दा उठेगा।
स्वास्थ्य महकमे पर एक सितंबर को उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब एक के बाद एक तीन वीडियो वायरल हुए। इसमें एक वीडियो में सीएमओ से एक निजी अस्पताल के पंजीकरण को लेकर रुपये के लेनदेन की बात हो रही है। जबकि दो अन्य वीडियो में अस्पताल के लाइसेंस की जांच कर रहे तत्कालीन डिप्टी सीएमओ डॉ. बीएन चतुर्वेदी का वायरल हुआ। जिसमें रुपये के लेनदेन और सीएमओ से मांगने की बात हो रही है। इसमें डिप्टी सीएमओ रहे डॉ. एमएन त्रिपाठी भी देखे गए थे।
विज्ञापन

तत्कालीन सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने अस्पताल संचालक और दोनों डिप्टी सीएमओ पर आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। केस दर्ज हुए साढ़े तीन माह का वक्त गुजर चुका है, लेकिन अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच में तेजी आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो में आवाज की पुष्टि के लिए परीक्षण करवा रही है। इसमें दोनों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो की पुष्टि के साथ कार्रवाई का दायरा बढ़ाएगी। फिलहाल अंदर से जो खबर आ रही हैं कि जिस हिसाब से जांच चल रहा है। इसमें रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।



तीन स्तर से हो रही जांच

मामला सीएमओ और दो डिप्टी से जुड़ा होने के कारण कई स्तर से जांच हो रही है। इसमें शोहरतगढ़ विधायक की शिकायत के बाद डिप्टी सीएम व स्वास्थ्यमंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान में ले लिया और जांच का निर्देश दिया था। इसके बाद एडी हेल्थ के स्तर से अलग जांच की जा रही है। सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार वीडियो प्रकरण से जुड़ी कई फाइल और अस्पतालों पर छापेमारी और कार्रवाई से जुड़ी फाइल एडी हेल्थ ने तलब किया है। जिसकी जांच उनकी अलग-अलग टीम संबंधित अस्पतालों पर जाकर कर रही है। वहीं प्रशासन की ओर से मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच हो रही थी। इनकी जांच पूरी हो गई है और रिपोर्ट शासन को भेजा जा चुका है। ऐसी जानकारी मिली है। हालांकि इस मसले पर कोई कुछ बोलने से कतरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed