फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   villeagers demanded for security

गांववालों ने सुरक्षा की गुहार लगाई

Sun, 14 May 2017 10:42 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 14 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
villeagers demanded for security
समस्‍या - फोटो : amarujala
शोहरतगढ़। 
विज्ञापन

चिल्हिया थाना क्षेत्र स्थित सिसवा गांव के दर्जनों लोग रविवार को थाने पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने क्षेत्र के रामपुर गांव के कुछ लोगों पर मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कि बदमाश, मधुबेनिया चौराहे पर पहुंचने के बाद उनके गांव के लोगों को पकड़कर मार रहे हैं।  पीड़िता आरती देवी पत्नी रामनिवास निवासी वर्डपुर नंबर 12 टोला सिसवा ने बताया कि नौ अप्रैल की रात गांव में आई बरात में अगुवानी में डीजे में गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मामले को गांव के बुजुर्गों ने सुलझा दिया था। इसके बाद दूसरे दिन से रामपुर गांव के कुछ लोग मधुबेनिया चौराहे पर हमारे गांव के लोगों को देखते ही पकड़ कर मारपीट रहे हैं। हमारे गांव के बरसौनी और राजकुमार को उन लोगों ने मारपीट। गांव की किसलावती, शिरे, त्रिवेणी, बुद्धिराम, पुजारी, रामसमुझ, रामप्यारे, चिनका, पूर्णमासी समेत दर्जनों लोगों ने चिल्हिया थाना पर पहुंच कर पुलिस से जानमाल कीसुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसओ एसके सरोज ने बताया कि पीड़िता आरती देवी की तहरीर पर रामपुर के चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed