{"_id":"630badf20fa4a7560c3ca35c","slug":"villagers-awared-about-thier-right-siddharthnagar-news-gkp448577644","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ग्रामीणों को उनके अधिकार बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ग्रामीणों को उनके अधिकार बताए
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के बानगंगा चौराहे पर पुलिस की ओर से चौपाल आयोजित की गई।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ग्रामीणों को उनके अधिकार बताए
बानगंगा चौराहे पर पुलिस चौपाल का आयोजन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के बानगंगा चौराहे पर पुलिस की ओर से रविवार को आयोजित चौपाल में क्षेत्र ग्राम प्रधान व संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। कई शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।
थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि गांव को अपराध मुक्त बनाए जाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ ग्रामीणों की भी जिम्मेदारी है। परिवार के अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, और नजर रखें तो गांव में अपराध मुक्त समाज की स्थापना की जा सकती है। छोटे-मोटे विवादों और झगड़ों को लेकर आपसी रंजिश के चलते बड़ी घटना हो जाती है।
उससे बचने के लिए छोटी-मोटी शिकायतों को आपस में बैठक कर सुलझाना चाहिए, ताकि बड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर बैंक से संबंधित अकाउंट नंबर, आधार कार्ड या ओटीपी पूछकर धोखाधड़ी के मामलों से बचने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। इस दौरान एसआई रमाकांत यादव, रामा प्रसाद, ग्राम प्रधान पप्पू गुप्ता, शंकर, फिरोज, जावेद, राजनेत, वीरेंद्र प्रसाद जायसवाल, रामू यादव, सरवर आदि मौजूद रहे।