फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   village head district honored in maldives.

जिले के ग्राम प्रधान को मालदीव में मिला ग्लोबल यूथ पीस अवार्ड

Mon, 02 Sep 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
village head district honored in maldives.
मालदीव में हसुड़ी के ग्राम प्रधान को मिला को मिला अवार्ड। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मालदीव में जिले के ग्राम प्रधान को मिला ग्लोबल यूथ पीस अवार्ड
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। देश की अग्रणी व जिले के भनवापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हसुड़ी औसानपुर के ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी को मालदीव की राजधानी माले में ग्रामीण विकास के लिए ग्लोबल यूथ पीस अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया है। उन्हें 30 देशों के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मालदीव नेशनल यूनिवर्सिटी में सिविल सर्विस कमीशन के अध्यक्ष डॉ. अली शामीन की मौजूदगी में वन यंग वर्ल्ड संयुक्त राष्ट्र संघ की एसोसिएट डायरेक्टर टेसा डेलिंग ने सम्मानित किया।

मालदीव में 28 अगस्त से 31 अगस्त तक मिनिस्ट्री ऑफ यूथ स्पोर्ट, कम्युनिटी एम्पावरमेंट द्वारा कई वैश्विक संस्थाओं के सहयोग से ग्लोबल यूथ पीस एंबेसडर प्रोग्राम 2019 का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भारत, नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक, जिम्बाब्वे, आस्ट्रेलिया, कुर्दिस्तान, कतर, अमेरिका, बिट्रेन, श्री लंका, मलेशिया, मालदीव, इंडोनेशिया, बेस्टनडीज, फ्रांस, फिलीपींस, कनाडा, बरेडी, सिंगापुर, जापान, कोरिया सहित अन्य देशों के सामाजिक कार्यकर्तायों के सम्मान के साथ विश्व शांति तथा ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा होनी थी। बताते चले कि जनपद के हसुड़ी औसानपुर के ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी प्रधानमंत्री द्वारा गौरव ग्राम सभा, पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सम्मानित हो चुके है। दो राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाला हसुड़ी औसानपुर देश की पहली पंचायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed