फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vigilance increased on Nepal border in view of elections

चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

Sat, 12 Feb 2022 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Vigilance increased on Nepal border in view of elections
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते प्रेक्षक व डीएम। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ाई जा रही है। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि जिले में मतदान के दो दिन पहले ही नेपाल सीमा को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न चेक पोस्ट पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसी व वीडियो निगरानी टीमें जांच कर रही हैं। अगर कहीं शिकायत मिल रही है तो उसका तत्काल निस्तारण कर दिया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षकों के साथ हुई बैठक में डीएम दीपक मीणा जानकारी दे रहे थे। चुनाव आयोग की तरफ से नियुक्त सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकों को डीएम ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। सभी बिंदुओं पर रूट चार्ट बनाकर तैयारी की जा रही है। मतगणना स्थल सब्जी मंडी में स्ट्रांग रूम आदि की सभी तैयारियां पूरी कराई जा रही है। दो से चार दिनों में कार्य पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के लिए 72 बसें, राज्य स्तर से प्राप्त हो रही हैं। चुनाव में वाहनों को इस्तेमाल में लाने के लिए प्रभारी अधिकारी परिवहन के स्तर पर अधिग्रहण सुनिश्चित कर लिया गया है।
विज्ञापन

बूथों पर कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करने के लिए सैनिटाइजर, ग्लब्स, मास्क आदि का इंतजाम रहेगा। पूरे जनपद में कुल पांच सौ मॉडल बूथ तैयार कराए जा रहे हैं। 50 प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। मतदाता पहचानपत्र का वितरण सभी बीएलओ और पोस्टमैन संयुक्त रूप से कर रहे हैं। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों को चिह्नित कर लिया गया है। सभी लाइसेंसी शस्त्र जमा करा लिए गए हैं। चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। बाहर से आने वाले फोर्स के रुकने के लिए 140 विद्यालयों को चिह्नित कर वहां पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में तीन से चार बार फोर्स ने मार्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को किया जा रहा प्रेरित : सीडीओ
सीडीओ पुलकित गर्ग ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ग्रामों में बुलावा टीमें कार्य कर रही हैं। ऐसी टीम में शामिल आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सेवक व अन्य की तरफ से मतदाताओं को जागरूक कर तीन मार्च को मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed