फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vigil on border, security personnel alert, eye on every person

Siddharthnagar News: सरदह पर चौकसी, सुरक्षा कर्मी अलर्ट, हर व्यक्ति पर नजर

Thu, 15 Aug 2024 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Vigil on border, security personnel alert, eye on every person

विज्ञापन
- स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाॅर्डर पर चौकसी, लोकल एजेंसी और सीमावर्ती थानों की पुलिस कर रही निगरानी
- सुरक्षा के मद्दनेजर एसपी ने किया अलीगढ़वा और ककरहवा बाॅर्डर का निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए नेपाल लगने वाली सीमा पर चौकसी बढ़ गई है। सरहद पार से आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ खुफिया विंग और सीमावर्ती थानों की पुलिस अलर्ट मोड में है। वहीं, सुरक्षा का जायजा लेने के लिए बुधवार को एसपी ने ककरहवा और अलीगढ़वा बाॅर्डर का निरीक्षण किया।
चेक पोस्ट पर जाकर आवश्यक जानकारी दी। कहा कि अगर कोई संदिग्ध दिखे या फिर उसकी गतिविधि संदिग्ध दिखे तो तत्काल पुलिस को जानकारी दे सकें, जिससे पुलिस कार्रवाई कर सके। इसके साथ ही जवानों को भी सुरक्षा से संबंधित निर्देश दिया। जनपद की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है। दोनों देशों के बीच रिश्ते अच्छे होने की वजह से बाॅर्डर खुला हुआ है। जगह- जगह चेक पोस्ट और सुरक्षा एजेंसी के जवान लगे हैं। खुली सीमा का लाभ उठाकर कई बार देश विरोधी तत्व घुसपैठ की कोशिश कर चुके हैं। इसके साथ ही बाॅर्डर पर पूर्व में पकड़ गए संदिग्धों से सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में इसी क्षेत्र में नेपाल में बैठकर देशविरोधी गतिविधि संचालित करने की बात स्वीकार कर चुके हैं।
विज्ञापन

नापाक कोशिश को देखते हुए सरहद संवेदनशील हो गया है। देश में बड़े आयोजन, और किसी प्रकार की आपात स्थिति में सीमा पर अलर्ट हो जाता है। बाॅर्डर पर काम करने वाली सुरक्षा एजेंसी और सीमावर्ती थानों की पुलिस की बार्डर पर मूवमेंट तेज हो जाती है, जिससे देश विरोधी तत्व सीमा पार से आकर माहौल को बिगाड़ न सकें। इसके लिए नियमित चेकिंग शुरू हो जाती है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बाॅर्डर पर अलर्ट हो गया है। सीमा पार से आने वाले हर व्यक्ति का आधार कार्ड और पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध लगने वालों से पूछताछ के साथ ही आने- जाने कारण और नात पता पूरा नोट किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जानने के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बुधवार को ककरहवा और अलीगढ़वा बाॅर्डर का औचक निरीक्षण किया। एसएसबी और स्थानीय थाने की पुलिस के साथ मार्च किया। चेक पोस्ट पर जाकर सुरक्षा कर्मियों से बात की और दिशा-निर्देश दिया। कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ करें। हर व्यक्ति पर नजर रखें।
इस दौरान सीओ सदर अरुण कांत सिंह, एसओ मोहाना जीवन तिवारी और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed