फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Video of tying a young man with a chain went viral

Siddharthnagar: युवक को जंजीर से बांधने का वीडियो वायरल, जांच में सामने आया सच, कार्रवाई से परिजनों का इनकार

Sat, 26 Aug 2023 06:49 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 26 Aug 2023 06:49 PM IST
सार

बंधे हुए युवक के शरीर पर कई जगह चोट का निशान दिख रहे हैं। लोग चर्चा कर रहे थे कि कुछ दिन पहले युवक किसी तरह मां बाप के जुल्म से भाग निकला। इस समय वह ललितपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान आपबीती कहानी किसी को बताया।

विज्ञापन
Video of tying a young man with a chain went viral
युवक को जंजीर से बांधने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर के  ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के लगभग बीस वर्षीय युवक को जंजीर व ताले से बांधकर घर के कमरे में परिवार की ओर से रखने का सवीडियो वायरल होने पर गांव व क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वीडियो पुराना है और परिवार के लोग कार्रवाई के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग निवासी फौजान  (20) पुत्र अजीजुल कद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है। वीडियो में  युवक जंजीर व ताले से बंधा दिखाई दे रहा है। किसी ने इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया। बंधे हुए युवक के शरीर पर कई जगह चोट का निशान दिख रहे हैं। लोग चर्चा कर रहे थे कि कुछ दिन पहले युवक किसी तरह मां बाप के जुल्म से भाग निकला। इस समय वह ललितपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान आपबीती कहानी किसी को बताया।

विज्ञापन

 


घर में दो बहनों के ऊपर भी जुल्म ढाने की बात लोग दबे जुबान से कर रहे हैं। पहली पत्नी की लगभग आठ साल पहले मौत हो गई और पिता महाराष्ट्र से एक लड़की से शादी रचा कर दुधवनिया बुजुर्गगांव में घर पर लाकर रहने लगा। नयी पत्नी के साथ मिलकर पिता बेटे व बेटियों को मारपीट रहा है। लेकिन कोई भी इस बात की चर्चा नहीं करता। अब वीडियो वायरल होने पर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। शुक्रवार को जब वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसमें पाया गया कि वीडियो ढ़ाई माह पुराना है। परिवार से बात की गई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। चर्चा है कि बांधने के पीछे युवक मानसिक रूप से परेशान था और घर से भाग रहा था, इसलिए उसे बांधकर रखा गया था। इसमें कितनी सत्यता है, यह स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ छत्रपाल सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस टीम मौके पर गई थी। वीडियो ढ़ाई माह पुराना है। परिवार के लोगों से कहा गया है, अगर वह तहरीर देते हैं तो केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed