फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Video of fight in property dispute goes viral, case registered on both sides

Siddharthnagar News: संपत्ति विवाद में हुए झगड़े का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

Mon, 24 Jul 2023 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Video of fight in property dispute goes viral, case registered on both sides
-शोहरतगढ़ कस्बे के चौक बाजार का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ कस्बे में एक जर्जर मकान गिराने के दौरान हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार कस्बे के चौक बाज़ार निवासी विश्वनाथ, रीता देवी और अनिल कुमार का मुहल्ले में पुस्तैनी मकान है। लोगो में समझौता हुआ था कि दो मंजिला जर्जर मकान ध्वस्त होगा। उसके बाद तीनों पट्टीदारों में बराबर बंटवारा होगा। बाद में तीनों में विवाद हो गया और यह मामला कई बार तहसील समाधान दिवस में भी पेश हुआ। रविवार को परिवार के सदस्य अरुण कुमार अपने हिस्से का मकान गिरवा रहे थे। उसी समय आदित्य ने अरुण कुमार को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिसके बाद विवाद हो गया। इसी दौरान किसी ने पूरे घटना क्रम का वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी के साथ वायरल हो गया। इस संबंध में एसओ पंकज पांडेय ने बताया कि इस मामले में आदित्य, अरुण सहित अन्य परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed