फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vegetable seller was murdered by strangulation

गला दबाकर की गई थी सब्जी विक्रेता की हत्या

Thu, 24 Jun 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Vegetable seller was murdered by strangulation
गला दबाकर की गई थी सब्जी विक्रेता की हत्या
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की बात आई सामने
पत्नी की तहरीर पर पट्टीदार के खिलाफ दर्ज हुआ केस
थानाक्षेत्र के गोवर्धनपुर के पास खेत में मिली थी लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सब्जी विक्रेता की रामचंद्र की हत्या हुई थी। गला दबाकर उसे मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। पत्नी की तहरीर पर सदर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वारदात 20 जून रात की है।

मोहाना थाना क्षेत्र के बेल्टीकर गांव निवासी रामचंद्र (40) साइकिल से फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। 20 जून देर शाम को सब्जी बेचकर वह घर लौटा और पत्नी को रुपये देकर घर से निकला था। सोमवार को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर सदर थानाक्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव के सीवान में उसकी लाश मिली थी। साथ ही उसके गले पर काले धब्बे का निशान था। इस वजह से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की बात सामने आई है। गांव से जुड़े लोगों का कहना है कि जमीन की रंजिश भी हत्या की वजह हो सकती है, क्योंकि जमीन के लिए ही किसी पट्टीदार से विवाद चल रहा था और कुछ दिन पूर्व ही मुकदमे में रामचंद्र को जीत मिली थी। वहीं पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर केडी सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed