{"_id":"683601d7fa8240e74b0610ee","slug":"vaccination-is-necessary-along-with-ayushman-card-abha-id-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-138265-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी के साथ ही टीकाकरण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी के साथ ही टीकाकरण जरूरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। क्षेत्र के बिशुनपुर औरंगाबाद व गनवरिया खुर्द में मंगलवार को संचार गतिविधि एवं माता जागरूकता बैठक हुई। इसमें उपस्थित महिलाओं को आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड के साथ ही टीकाकरण के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
बिशुनपुर औरंगाबाद में एएनएम आख्या पांडेय ने गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। गनवरिया खुर्द में एएनएम सोनिया वर्मा ने आशाओं को ड्यूलिस्ट में शामिल गर्भवतियों व बच्चों को बुलावा पर्ची वितरण करने की बात करते हुए टीकाकरण व जांच के फायदे बताए।
क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित संचार गतिविधि का निरीक्षण अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के साथ बीआरटी टीम में शामिल बीसीपीएम मेराज अहमद तथा बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने किया। बिशुनपुर औरंगाबाद , साहबागंज, सेखुई सेनापति तथा गनवरिया खुर्द गांव में आयोजित माता बैठक का सहयोगात्मक निरीक्षण किया तथा कहा कि एएनएम व आशा बहुएं गांव में माता बैठक का आयोजन जरूर करें।
विज्ञापन
्