फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   vaahan choree ka dar hoga kam, banega paarking

वाहन चोरी का डर होगा कम, बनेगा पार्किंग

Tue, 21 Jun 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
vaahan choree ka dar hoga kam, banega paarking
मेडिकल कॉलेज का भवन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
वाहन चोरी का डर होगा कम, बनेगा पार्किंग
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के ओपीडी में जाने वाले गेट पर लगता है जाम
हजारों की संख्या में बाइक और चार पहिया खड़ा होने से होती है परेशानी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल से अब वाहन चोरी होने का डर कम हो जाएगा। साथ ही ओपीडी में जाने वाले मुख्य गेट पर जाम की समस्या दूर हो जाएगी। क्योंकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से स्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही पार्किंग बनाकर तैयार हो जाएगा।
नेपाल सीमा से सटे करीब 29 लाख की आबादी वाले जिले में लोगों के लिए इलाज के लिए बड़े अस्पताल के रूप में जिला अस्पताल ही है। यहां जिले के अलावा नेपाल और महराजगंज जनपद भी मरीज आते हैं। प्रतिदिन करीब 1500 से 2000 हजार लोगों का आना-जाना रहता है। ओपीडी सामान्य दिन में एक हजार और मौसम में बदलाव के बाद बीमारी बढ़ने पर 1500 से अधिक होती है। अस्पताल परिसर में वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जहां-तहां लोग वाहन खड़ा कर देते हैं। ऐसे में बाइक चोरी भी होती हैं।
विज्ञापन

ओपीडी के मुख्य द्वार के पास लंबी दूरी तक हजारों की संख्या में वाहन खड़ा हो जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है। मौजूदा समय में जिला अस्पताल माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हो गया है, इसलिए भीड़ और बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस समस्या का हल ढूंढ लिया है। इसके लिए वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के लिए अस्पताल परिसर में बनने वाले भवन के सामने पार्किंग बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
ओपीडी के मुख्यद्वार के पास वाहनों को खड़ा करने से आने वालों को परेशानी होती है। वाहन चोरी की भी खतरा रहता है। इसके स्थायी समाधान के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed