फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Utsav Tiwari will represent UP in the national seminar

Siddharthnagar News: राष्ट्रीय सेमिनार में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे उत्सव तिवारी

Sun, 28 Jan 2024 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Utsav Tiwari will represent UP in the national seminar
उत्सव तिवारी ।
: नौगढ़ ब्लॉक के पारा नानकार पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक है उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पारा नानकार के प्रभारी प्रधानाध्यापक उत्सव तिवारी दिल्ली में सेलीब्रेटिंग स्कूल लीडरशिप विषय आयोजित सेमिनार में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्सव तिवारी ने इस विषय पर केस स्टडी आधारित लेखन प्रतिगोगिता में प्रतिभाग किया गया था, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश से उनका चयन राष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभाग करने के लिए हुआ है।
राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पूरे देश से चार सौ से अधिक केस स्टडीज की प्रविष्टि प्राप्त हुई थी। जिसमे से 70 उत्कृष्ट प्रविष्टियों के प्रतिभागियों को दिल्ली में आयोजित होने वाले सेमिनार में आमंत्रित किया गया है। उत्तर प्रदेश से ऐसा अवसर प्राप्त करने वाले उत्सव तिवारी अकेले शिक्षक हैं। वह विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली में 29 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में उत्सव तिवारी बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों की चुनौतियों और उसके समाधान पर अपनी प्रस्तुति भी देंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई के हेड प्रोफेसर एके सिंह के पत्र पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की निदेशक डॉ. सरिता तिवारी ने बीएसए को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। पूर्व में भी उत्सव तिवारी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न छात्रवृति प्रतियोगिताओं एवं श्रेष्ठा परीक्षा में जनपद से सर्वाधिक बच्चों को प्रतिभाग करने के साथ ही सर्वाधिक चयन भी दिलाया गया था। उनकी इस उपलब्धि पर बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय व खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ धमेंद्र कुमार पाल ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed