फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uproar in OPD, doctor accused of slap

ओपीडी में हंगामा, डॉक्टर पर तमाचा मारने का आरोप

Thu, 21 Oct 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar in OPD, doctor accused of slap
ओपीडी में हंगामा, डॉक्टर पर तमाचा मारने का आरोप
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग की ओपीडी में बृहस्पतिवार को चिकित्सक और घायल व्यक्ति का इलाज कराने के लिए पहुंचे एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने आपा खो दिया और एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। हंगामा देख महिला चिकित्सक ने पुलिस को भी सूचना दे दी थी।
इस मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वहीं महिला चिकित्सक ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। बाद में सीएमएस कक्ष में दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी दलील रखी। उसके बाद उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन

बढ़नी क्षेत्र के मलगहिया के प्रवेश बुधवार की शाम मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सर्जिकल वार्ड में भर्ती युवक के दांत में दिक्कत होने पर बृहस्पतिवार सुबह ओपीडी के दंत विभाग में इलाज कराने गए थे। दंत विभाग की एचओडी डॉ. शिल्पी गंगवार के पास मरीज बैठा था। उसी दौरान हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान महिला चिकित्सक ने एक्सीडेंट होने का कारण, किस वाहन से एक्सीडेंट हुआ आदि सवाल पूछने लगीं। इस पर मरीज के करीबी नौगढ़ क्षेत्र के पिपरा पांडेय गांव निवासी जितेंद्र ने आपत्ति जताई। आरोप के मुताबिक, तकरार बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक ने जितेंद्र के गाल पर तमाचा जड़ दिया। उसके बाद हंगामा होने लगा।
इससे नाराज जितेंद्र ने डीएम को फोन कर सूचना दी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जितेंद्र ने कहा कि डॉ. शिल्पी जब तक माफी नहीं मांग लेती हैं, तब तक मामला शांत नहीं होगा। वहीं चिकित्सक माफी मांगने को तैयार नहीं थीं। सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को सुना गया। दोनों पक्षों ने अपनी गलती स्वीकार की। मामला शांत हो गया। वहीं चिकित्सक की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, मगर कोई लिखित प्रार्थना पत्र किसी ओर से न दिए जाने के बाद पुलिस चली गई।

केस हिस्ट्री पूछने के दौरान हुआ विवाद
मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिल्पी गंगवार ने बताया कि हादसे में घायल मरीज के दांत में चोट लगी थी। केस हिस्ट्री पूछने के दौरान जितेंद्र भड़क गए। उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि पहले इलाज करो, फिर पूछताछ करो। केस हिस्ट्री जानना जरूरी होता है। वह मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे। उन्होंने हाथ से मोबाइल फोन को हटाने की कोशिश की थी। इस मामले में प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि ओपीडी में हंगामा होने की सीएमएस से सूचना मिली है। बैठक में हूं। इसके बारे में जानकारी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed