फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Uplift of Dhobi society is possible only by joining education'

‘शिक्षा से जुड़कर ही धोबी समाज का उत्थान संभव’

Tue, 23 Feb 2021 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
'Uplift of Dhobi society is possible only by joining education'
शहर स्थित धोबी घाट पर संत गाडगे की जयंती अवसर पर बोलते मुख्य अतिथि डॉ. प्रहलाद कन्नौजिया। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘शिक्षा से जुड़कर ही धोबी समाज का उत्थान संभव’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शिक्षा ही समाज का दपर्ण होता है, जो समुदाय शिक्षित होता है उसका विकास तेजी से होता है। धोबी समाज को भी शिक्षा से जोड़ना चाहिए, तभी समाज का उत्थान हो सकता है।
ये बातें डॉ. प्रहलाद कन्नौजिया ने कहीं। वह मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित संत गाडगे की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। धोबी समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि एकजुटता ही वह कुंजी है, जिससे समस्याओं को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा सकता है। एकजुट होकर छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद ने कहा कि संत गाडगे को महामानव संत की उपाधि इसीलिए दी गई थी, क्योंकि उन्होंने धोबी समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान किया था। कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय एवं कैलाश पंक्षी ने कहा कि छुआछूत जैसी बुराई समाप्त करने की जरूरत है। संत गाडगे की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, जिला मुख्यालय पर प्रतिमा स्थापित करने, निर्माणाधीन धोबी घाट को पूर्ण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। राजाराम, ज्ञान प्रकाश, गुरुशरण लाल, केसरी प्रसाद कन्नौजिया, शिव कुमार, रामदेव, कन्हैया प्रसाद, हरिराम, रामबहोर, हरिराम भाष्कर, राम केवल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान श्याम प्रकाश, अशोक कुमार, रामप्रसाद, अनिल कुमार, विष्णु प्रसाद, कृष्ण गोपल, भारत प्रसाद, नंनदाल, चंद्रमणि, जोखन प्रसाद कन्नौजिया, रामकला वरुण, रामकेवल, सोनू वरुण, नीरज वरुण, विवेक पंक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘स्वच्छता अभियान के महानायक थे संत गाडगे’
सिद्धार्थनगर। संत गाडगे समाज सुधारक संत थे। व्यापक रूप से महाराष्ट्र राज्य के सबसे बड़े समाज सुधारक के रूप में उन्हें माना जाता है। गांवों के विकास एवं उसमें साफ-सफाई के प्रति देश में सबसे पहले उन्होंने ही योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बात समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहीं। वह मंगलवार को जिला कार्यालय पर समाज सुधारक संत सरोमणी गाडगे की जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संचालन सपा जिला महासचिव कमरुजमा खान ने किया। गोष्ठी को सपा जिला उपाध्यक्ष तौलेश्वर निषाद, बेचई यादव, रमापति पांडेय, जोखन चौधरी, कमाल अहमद खान, कलाम सिद्दीकी, अंबिकेश श्रीवास्तव, कन्हैया कन्नौजिया, राकेश दुबे, अनूप त्रिपाठी, डॉ. धीरेंद्र यादव, एसके मेंहदी ने संबोधित किया। इस दौरान शालिनी त्रिपाठी, शैलेंद्र शर्मा, विजय यादव, सब्बू सलीम, बहरैची प्रेमी, सत्य नारायण यादव, गौतम मिश्रा, केके चौधरी, रमजान अली, मो. जावेद, शकील अहमद, शशांक त्रिपाठी, अमित यादव, चंचल रावत, अनुराग जायसवाल, संजय यादव, राधेश्याम वर्मा, हारुन, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed