फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   UP will become growth engine in the coming times: MP

आने वाले समय में उत्तर प्रदेश ग्रोथ इंजन बनेगा : सांसद

Sun, 12 Feb 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
UP will become growth engine in the coming times: MP
लोहिया कला भवन में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लाइव प्रसारण के बाद उद्य​मियों और आम
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में रविवार को जनप्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लाइव प्रसारण देखा। इसमें जनप्रतिनिधि, उद्यमी और आम जनता ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन को लाइव देखा।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा प्रदेश को बीमारू प्रदेश के रूप में देखा जाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश ग्रोथ इंजन बनेगा। पहले यहां पर कोई भी निवेश नहीं करता था। जनपद सिद्धार्थनगर में भी लगभग 10 हजार करोड़ के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। सिद्धार्थनगर में इतना बड़ा निवेश होने से यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। सिद्धार्थनगर व्यापार के लिए सुरक्षित जनपद है। कहा कि जनपद में काला नमक चावल को वैश्विक पहचान मिली है। कालानमक चावल की ब्राडिंग करके अच्छा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि जनपद में सड़कें बनी है, जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश से गुंडाराज का अंत हुआ है। माफिया के अवैध कब्जों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी संजीव रंजन, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, उपकृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed