फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   UP Board: The key to the locker of the question paper is the responsibility of the Static Magistrate

यूपी बोर्ड : प्रश्नपत्र के लॉकर की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के जिम्मे

Thu, 07 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
UP Board: The key to the locker of the question paper is the responsibility of the Static Magistrate
यूपी बोर्ड : प्रश्नपत्र के लॉकर की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के जिम्मे
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा में बलिया में प्रश्नपत्र लीक होने के बाद परत दर परत गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। जिन्हें रोकने के लिए अब प्रश्न पत्र वाले कमरे के लॉकर की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के जिम्मे सौंप दी गई है। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में नियमित फेरबदल के साथ ही सख्ती बढ़ा दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड की परीक्षा जिले के 101 परीक्षा केंद्र पर चल रही है। प्रदेश के बलिया जनपद में परीक्षा शुरू होने के पहले ही अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। मामले की जांच में परीक्षा की गड़बड़ी से जुड़े रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा सवालों के घेरे में आने के बाद शासन ने कई बदलाव कर दिए हैं। परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। साथ ही हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

इसमें 101 केंद्रों पर 62 केंद्र व्यवस्थापक को दो दिन पूर्व शासन के निर्देश के क्रम में हटा दिया गया। वहीं, पेपर लीक की घटना न हो इसके मद्देनजर अब परीक्षा केंद्र पर बने प्रश्न पत्र रखने के लिए लॉकर की जिम्मेदारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दी गई है। उनके पास प्रश्न पत्र के लॉकर की चाबी रहेगी। परीक्षा के समय वह स्वयं लॉकर खोलकर प्रश्न पत्र निकालेंगे। इसके बाद परीक्षा शुरू होगी। वहीं, केंद्र का निरीक्षण करने वाले सचल दस्ता और मजिस्ट्रेट के कार्यक्षेत्र बदले जा रहे हैं। उनकी ड्यूटी हर समय बदली जा रही है। इसके साथ परीक्षा पर शासन सीधे नजर बनाए हुए है। हर छोटी-बड़ी सूचनाओं को संकलित कर रहा है। शेष परीक्षा के समय कोई गड़बड़ी न हो जाए इसके लिए पूरी सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा सकुशल और नकलविहीन चल रही है। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो रही है। केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट के जिम्मे प्रश्न पत्र के लॉकर की जिम्मेदारी दे दी गई, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।
- अवधेश नरायन मौर्य, डीआईओएस, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed