फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   unused money return immediate : CDO

अविलंब वापस करें लंबित धनराशि : सीडीओ

Sun, 06 Nov 2022 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
unused money return immediate : CDO
लेखाधिकारी कार्यालय इटवा का निरीक्षण करते सीडीओ जयेंद्र कुमार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अविलंब वापस करें लंबित धनराशि : सीडीओ
विज्ञापन

इटवा। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने शनिवार को इटवा ब्लॉक कार्यालय व सीएचसी का निरीक्षण किया। ब्लॉक में लेखाधिकारी को लंबित पड़ी धनराशि को सरेंडर करने को कहा और सीएचसी में चलाई जा रही प्रेरणा कैंटीन में साफ-सफाई व गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ जयेंद्र कुमार ने सीएचसी इटवा में स्वयं सहायता समूह कटेश्वरनाथ की ओर से चलाई जा रही प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को गुणवत्ता युक्त भोजन दिया जाए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके बाद उन्होंने इटवा ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां 23 मदों की लंबित धनराशि पर हैरानी जताई। कहा कि अवशेष धनराशि को संबंधित विभागों को अविलंब वापस कर दें। विकास खंड परिसर में अधूरे पड़े एक कमरे के भवन को शीघ्र पूर्ण कराकर प्रयोग में लाने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी धनराशि यदि प्रयोग में नहीं लाई जा सकती है, तो उसे अविलंब वापस कर दिया जाए। इसके बाद आईजीआरएस के बारे में पूछताछ की। एलआरएलएम कार्यालय व मनरेगा कार्यालय का भी निरीक्षण किया। बीडीओ इटवा राजकुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी, एडीओ आइएसबी सुनील कुमार, मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed