फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   univercity news

विश्वविद्यालय समेत महाविद्यालयों में परीक्षा कराने का निर्णय

Sat, 26 Jun 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
univercity news
विश्वविद्यालय समेत महाविद्यालयों में परीक्षा कराने का निर्णय
विज्ञापन

- सिद्धार्थ विवि परीक्षा समिति की बैठक में बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय समेत संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा वर्ष 2021 कराने के लिए परीक्षा समिति की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। कुछ संशोधित परिवर्तित करते हुए परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष कराने पर सहमति जताई है।

कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक में कई प्रमुख निर्णय लिए गए। पूर्व व्यवस्था के अनुसार जिन छह विषयों के बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र दो घंटे के होते थे, उन्हें अब एक घंटे में हल करने होंगे। साथ ही प्रश्नों की संख्या आधी कर दी गई है, जबकि पूर्णांक पूर्ववत रखा गया है। व्याख्यात्मक प्रश्नपत्रों की समय अवधि तीन घंटे से घटाकर डेढ़ घंटे कर दी गई है। उदाहण स्वरूप जैसे कुल तीन प्रश्न ही करने होंगे। पहला प्रश्न अनिवार्य होगा और खंड अ और ब से एक एक प्रश्न के उत्तर परीक्षार्थी को देने होंगे। सभी विषयों के प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय से शासन को अवगत कराया जा रहा है। प्रश्नपत्रों की संरचना से संबंधित प्रपत्र विश्विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से नौ अगस्त के मध्य स्नातक भाग दो एवं तीन तथा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा करायी जाएगी। अगले सप्ताह तक परीक्षा समय सारणी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed