फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uncontrolled tractor overturned driver crushed to death in siddharthnagar

Siddharthnagar Accident: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

Thu, 08 Dec 2022 04:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी लोटन।
संवाद न्यूज एजेंसी लोटन। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Dec 2022 04:02 PM IST
सार

मृतक शादीशुदा था, वह अपने पीछे दो बेटी व दो बेटों को छोड़ गया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद लोटन कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Uncontrolled tractor overturned driver crushed to death in siddharthnagar
सिद्धार्थनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोटन कोतवाली क्षेत्र के सेमरहना चौराहे के पास बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर अनियंतित्र होकर पलटकर नाले में चला गया। इस हादसे में दबकर चालक की मौत हो गई। वह अपने खेत की जुताई करने के लिए गया था, तभी हादसा हुआ। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के सेमरहना गांव निवासी रामवृक्ष (30) के पास खुद काट्रैक्टर है। बताया जा रहा है कि सुबह वह अपने ही गांव पर खेत जोतने जा रहा था कि सड़क जर्जर होने के कारण टैक्टर का पहिया फिसलने से नाले मे पलट गया। हादसे में रामवृक्ष उसके नीच दब गया।
विज्ञापन


नाले में अधिक पानी होने से जबतक लोग कुछ समछ पाते तब तक हालत खराब हो गई। वहां के आसपास के लोग देखकर रामवृक्ष को ट्रैक्टर के नीचे से किसी तरह से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक शादीशुदा था, वह अपने पीछे दो बेटी व दो बेटों को छोड़ गया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद लोटन कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed