{"_id":"64f38f232571411dc905a424","slug":"uncontrolled-car-overturned-five-injured-two-seriously-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-3971-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अनियंत्रित कार पलटी, पांच घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अनियंत्रित कार पलटी, पांच घायल, दो गंभीर
Sun, 03 Sep 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरूआ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बढ़नी की तरफ से आ रही एक कार दुधवनिया बुजुर्ग डिहवा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कार का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। घायलों में तीन को इलाज कर घर जाने दिया गया, शेष गंभीर रूप से घायल दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कार चालक रामनाथ ने बताया कि बढ़नी की तरफ से वह जब सरयू नहर पुल से नीचे उतरा तो विपरीत दिशा की तरफ से बोलेरो आ रही थी। वह जैसे ही बाएं मोड़ा पिछले टायर में हवा कम होने से कार पलट गई। वह बढ़नी की तरफ से डबरा जा रहे थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज बढ़नी सभा शंकर यादव पहुंचकर गोल्हौरा थाना क्षेत्र के महुआ कला निवासी पिंटू और गंभीर रूप से घायल दीपू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जिनको हल्की चोट लगी थी, उनका इलाज करवाया गया, जो गंभीर थे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।