{"_id":"629114ad7246da24c41fb046","slug":"uncontrolled-car-collided-with-pole-six-injured-siddharthnagar-news-gkp4382871107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पोल से टकराई, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार पोल से टकराई, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कार पोल से टकराई, छह घायल
गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशुनपुर के पास शुक्रवार भोर में अनियंत्रित कार पोल से टकरा गई, जिसमें चालक सहित छह सवार घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गोल्हौरा थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि संतकबीरनगर के मेहदावल थाना क्षेत्र के मरवटिया चौबे से तुलसीपुर तिलक में गए कार सवार भोर में वापस लौट रहे थे। उसी समय अनियंत्रित होकर कार पोल व पेड़ से टकरा गई। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
उसमें सवार प्रदीप सिंह, दुर्गेश मिश्रा, दुर्गा प्रसाद चौबे, अखिलेश मिश्रा, कृष्ण मिश्रा, राजेश कुमार चौबे को हल्की चोटें आई हैं। प्रदीप सिंह की हालात गंभीर बताई जा रही है। गोल्हौरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।