{"_id":"5818ca404f1c1baa31436311","slug":"uncontrollable-car-crushed-the-bike-rider-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने बाइक सवार को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
नौगढ़-उसका मार्ग के मधवापुर के पास घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। सिद्धार्थनगर-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह जख्मी बाइक सवार की मौत हो गई। कार की चपेट में आने से एक गाय ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
सिद्धार्थनगर की ओर से तेज रफ्तार कार गोरखपुर की ओर जा रही थी। मधवापुर गांव के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार विपरीत दिशा से आ रहे मधवापुर गांव निवासी बाइक सवार मुकेश उपाध्याय (32) को टक्कर मारते हुए सड़क की दांयी तरफ स्थित घारी में घुस गई और उसमें बंधे पशु उसकी चपेट में आ गए। बाद में कार फिर ईंट के ढेर में टकरा गई। बाइक सवार मुकेश और घारी में बंधी एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा विपरीत दिशा में मुड़ गया। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, इस बीच मौके का लाभ लेकर चालक कार लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उसका बाजार पुलिस को दी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार किसी पुलिस कर्मी की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस चालक की तलाश कर रही है। उधर, घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी संगीता उसका ब्लाक के ही परसा सुुकरुल्लाह विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। हादसे की खबर मिलते ही शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, यशवंत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।