फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uncontrol byke has hit pole and one died in accident

बेकाबू बाइक पोल से टकराई, किशोर की मौत

Fri, 10 Dec 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Uncontrol byke has hit pole and one died in accident
बेकाबू बाइक पोल से टकराई, किशोर की मौत
विज्ञापन

लोटन (सिद्धार्थनगर)। लोटन कोतवाली क्षेत्र के सोहांस-नौगढ़ मार्ग पर स्थित खड़वा चौराहे के पास एक बेकाबू बाइक सड़क के किनारे पोल से जाकर टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के भिटपरा गांव के टोला डिहवा निवासी अवधेश (17) पुत्र रामकेश यादव किसी कार्य से जिला मुख्यालय आने के लिए बाइक से निकला थे। बताया जा रहा है कि वह सोहांस-नौगढ़ मार्ग स्थित डिहवा गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पोल से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले आए और फिर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। इस संबंध में कोतवाल लोटन अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के बारे में परिवार की ओर से जानकारी नहीं दी गई। पता करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed