फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two tractor-trolleys caught on charges of illegal mining

Siddharthnagar News: अवैध खनन के आरोप में दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी

Sun, 16 Feb 2025 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two tractor-trolleys caught on charges of illegal mining
अवैध खनन के मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर ट्राली को तहसीलदार अजय कुमार ढेबरुआ थाना खड़ा करवाया। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। ग्राम पंचायत कल्यान नगर उर्फ हृदयनगर में हो रहे अवैध खनन के आरोप में दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई है। तहसीलदार अजय कुमार ने दोनों वाहनों को ढेबरूआ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अमर उजाला ने इस मामले को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।
ग्राम पंचायत कल्यान नगर उर्फ हृदयनगर में जेसीबी मशीन से अवैध खनन धड़ल्ले हो रहा है। खनन करने वाले प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर दोगुनी कीमत पर मिट्टी बेच रहे हैं। जेसीबी मशीन से खनन के बाद मिट्टी को ट्रैक्टर ट्रॉली से बढ़नी नगर क्षेत्र से सटे अंत्येष्टि स्थल के पास गिराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन करने का परमिट कहीं और है लेकिन ग्राम पंचायत कल्यान नगर उर्फ हृदयनगर में मानक के विपरीत मिट्टी खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल सिंह के निर्देश पर तहसीलदार अजय कुमार शनिवार देर शाम ग्राम पंचायत कल्यान नगर उर्फ हृदयनगर पहुंचे। दो ट्रैक्टर-ट्राॅली मिट्टी भरकर बढ़नी की तरफ जा रहे थे। तहसीलदार की गाड़ी देखकर भागने लगे। तहसीलदार ने दोनों गाड़ी पकड़ ली। मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राॅली के चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। तहसीलदार ने दोनों ट्रैक्टर ट्राॅली को ढेबरुआ थाना को सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed