फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two smugglers arrested with one kg of hashish

Siddharthnagar News: एक किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with one kg of hashish
ढेबरुआ पुलिस की गिरफ्त में चरस के साथ पकड़ी गये आरोपी। स्रोत पुलिस
तुलसियापुर। ढेबरुआ पुलिस व एसएसबी के जवानों ने शनिवार को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई। वे नेपाल से भारत की सीमा में प्रवेश कर रहे थे। दोनों इटवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन

ढेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या-568 के पास एसएसबी 50वीं वाहिनी व बढ़नी पुलिस चौकी के जवान को मिली सूचना के आधार पर आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान दो व्यक्ति नजमुद्दीन अबुल कलाम खान निवासी वार्ड नंबर 15 बिस्कोहर रोड इटवा थाना इटवा व मोहम्मद इमरान निवासी ग्राम विशुनपुर चौबे थाना इटवा को संदिग्ध देखकर तलाशी ली गई तो उनके पास से एक किलो 30 ग्राम चरस मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed