फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two smugglers arrested with 300 grams of smack.

Siddharthnagar News: 300 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 300 grams of smack.
पुलिस की गिरफ्त में 308 ग्राम अवैध स्मैक के साथ आरोपी। संवाद
सिद्धार्थनगर। एसओजी और सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के जमुआर नाला के पास से चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 308 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी अनिल निषाद और कोमल निषाद जनपद के ही रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बरामद स्मैक की कीमत 60 लाख रुपये है। वे स्मैक को नेपाल में बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। वह स्मैक कहां से लेकर आए थे, इसके बारे में पुलिस जांच करने में लगी है।
विज्ञापन

एएसपी ने प्रशांत कुमार प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय और एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय संयुक्त रूप से जांच कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्य नेपाल की ओर से जाने वाले हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम जमुआर नाले के पास पहुंची और जांच शुरू कर दी।। इस बीच कार से आते कुछ लोग नजर आए। वे पुलिस को देखकर भागने लगे तो घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। कार से दो लोगों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 308 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अनिल निषाद निवासी ग्राम मदरहना उर्फ रामनगर, थाना कपिलवस्तु और कोमल निषाद निवासी वार्ड नंबर पांच आंबेडकरनगर, मोगलहा, थाना उसका बाजार के रूप में हुई। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed