{"_id":"69fcf225f33d7d3714056a81","slug":"two-smugglers-arrested-with-123-vials-of-syrup-and-960-capsules-sent-to-jail-siddharthnagar-news-c-206-1-mhg1001-176804-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 123 शीशी सिरप और 960 कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 123 शीशी सिरप और 960 कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने का काम करते था आरोपी
बरामद दवाओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई
महराजगंज। नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरंदरपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 123 शीशी सिरप और 960 कैप्सूल बरामद किया है। बरामद दवाओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रानीपुर चौराहे पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले सिरप और कैप्सूल नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुकेश पांडेय निवासी भारतभारी, डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर तथा योगेश तिवारी निवासी कैथवलिया, खोराबार जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके पास से 123 शीशी कोडिसुन सिरप, 960 ट्रामाडोल मिश्रित कैप्सूल, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बरामद दवाएं सामान्य रूप से दर्द निवारक, एलर्जी और अन्य चिकित्सीय उपयोग में लाई जाती हैं लेकिन इनका अवैध रूप से नशे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि अभियुक्त पिछले कई महीनों से यह कारोबार कर रहे थे और नेपाल में इन दवाओं की सप्लाई करते थे। इन दवाओं का मिश्रण कर कॉकटेल ड्रग के रूप में सेवन युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। जिससे बेहोशी, लत और ओवरडोज जैसे गंभीर स्वास्थ्य खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। थाना पुरंदरपुर में अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।