{"_id":"69ed029168f01471ac0c8baf","slug":"two-sides-clash-over-a-mango-tree-six-injured-siddharthnagar-news-c-208-1-sgkp1012-180311-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आम के पेड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आम के पेड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
Sat, 25 Apr 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार की सुबह आम के पेड़ को लेकर दो पटीदारों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। छह से अधिक लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
गांव निवासी जनार्दन और कृपाशंकर के जमीन के बीच में एक आम का पेड़ है, जिस पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
गुस्से में दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। एक पक्ष से अभय प्रताप 16 वर्ष, कुमकुम 22 वर्ष, अरविंद 26 वर्ष, प्रद्युम्न 15 वर्ष और जनार्दन 50 वर्ष घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से कृपा शंकर समेत कई अन्य लोग चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे गांव के प्रधान मनोज यादव और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
प्रभारी कोतवाल राघवेंद्र ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।