फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two more died due to diarrhea, 78 people admitted in siddharthnagar

डायरिया से दो और की जान गई, 78 लोग भर्ती

Wed, 29 Sep 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two more died due to diarrhea, 78 people admitted in siddharthnagar
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डायरिया से दो और की जान गई, 78 लोग भर्ती
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के दो मोहल्लों में तीन दिन से डायरिया का कहर बरप रहा है। बुधवार को 24 घंटे के अंदर उल्टी-दस्त से एक बालक और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इस अवधि में 18 नए मरीज संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए गए। जिला चिकित्सालय में फिलहाल 78 मरीज भर्ती थे। शहर के सिसहनिया और राहुल नगर में डायरिया का प्रकोप फैला है।
शहर में तीन दिन में डायरिया से चार लोगों की मौत हो गई। सिसहनिया और राहुल नगर के लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय में मंगलवार तक 60 मरीज भर्ती थे, जबकि बुधवार शाम तक भर्ती मरीजों की संख्या 78 हो गई। डायरिया तेजी से फैलने के कारण मरीजों का गंभीरता पूर्वक उपचार किया जा रहा है। मरीजों के अनुसार, उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इतने लोगों की अचानक कैसे तबीयत खराब हो रही है। जिला चिकित्सालय के वार्ड में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सामान्य मरीजों को ओपीडी में इलाज के बाद घर भेज दिया गया, इसके बावजूद भर्ती मरीजों की संख्या 78 हो गई है।
विज्ञापन

सिसहनिया के रूआब अली के आठ वर्षीय पुत्र इसहाक की बुधवार की भोर में तबीयत खराब हो गई है। परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय में ले गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जबकि रूआब के दूसरे पुत्र की तबीयत भी खराब है। परिवार के लोगों का रो-रोकर खराब हाल है। राहुल नगर के 65 वर्ष के केदार डायरिया से पीड़ित थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके पुत्र कृष्णकुमार और बहू रेखा का इलाज चल रहा है। वे अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सिसहनिया और राहुलनगर में लोग डायरिया से बीमार हुए हैं। हालांकि अब कम लोग बीमार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर सर्वे करके दवा बांट रही है, अस्पताल में इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है। बुधवार को अस्पताल में किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed