फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two killed by Corona, 40 new infected found

कोरोना से दो की मौत,40 नए संक्रमित मिले

Sat, 15 May 2021 10:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Two killed by Corona, 40 new infected found
कोरोना से दो की मौत, 40 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

संक्रमण की पुष्टि के बाद क्वारंटीन किए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि शनिवार को आई रिपोर्ट में 40 नए संक्रमित मिले, जबकि शुक्रवार कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 54 थी। संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। लगातार तीन दिन से कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। हालांकि दो दिन से संक्रमण के आंकड़ों में कमी आ रही है। 17 दिनों के अंतराल के बाद प्रतिदिन मरीजों की संख्या 100 से कम हुई है।

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन बढ़ते हुए मौत के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। लगातार तीन दिनों से संक्रमित मरीजों की मौत की सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों को मुताबिक कोरोना संक्रमण से मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति की संक्रमण से जान चली गई। वहीं जारी हुए रिपोर्ट के मुताबिक बांसी ब्लॉक क्षेत्र में छह, बढ़नी चार, बर्डपुर एक, भनवापुर एक, डुमरियागंज आठ और इटवा क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। इसके अलावा जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में दो, खेसरहा एक, लोटन तीन, मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। नौगढ़ क्षेत्र में छह, शोहरतगढ़ और उसका क्षेत्र में एक-एक मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि 40 कोरोना संक्रमित मिले। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। कोरोना संक्रमण से दो की मौत हुई है। कोरोना गाइडलाइन के तहत उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed