{"_id":"62b34c0752e99a372d28a6eb","slug":"two-bike-thieves-arrested-five-bikes-recovered-siddharthnagar-news-gkp4412559147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
एसओजी और भवानीगंज पुलिस ने सिलोखरा चौराहे के पास से पकड़ा
सिद्धार्थनगर। दो बाइक चोरों को एसओजी और भवानीगंज पुलिस ने मंगलवार देर रात सिलोखरा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक भी बरामद की गई। बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम को लगाया गया था। मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली वाहन चोर गिरोह के दो गुर्गेे भवानीगंज थानाक्षेत्र में आने वाले हैं। वह चोरी के वाहनों को बिक्री के लिए कहीं ले जाएंगे। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसओजी प्रभारी जीवन तिवारी, सर्विलांस सेल प्रभारी शेषनाथ यादव और एसओ भवानीगंज महेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम तैयार की गई। इसके बाद सिलोखरा चौराहे पर टीम ने डेरा डाल दिया।
इस दौरान दो संदिग्ध आते हुए दिखे। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में इनकी पहचान अरविंद कुमार वर्मा राज, अभिषेक उर्फ मुन्ना भट्ट निवासी चकमारूफ थाना भवानीगंज के रूप में हुई। पूछताछ में गुर्गों ने बताया कि वह वाहन चोरी करअलग-अलग स्थानों पर रखते थे। जब ग्राहक मिल जाते हैं तो वाहनों को नेपाल मेें लेकर जाकर बेच देते हैं। क्योंकि वहां पर वाहन की अच्छी कीमत मिलती है। एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम दिया गया है।