फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two bike riding youths died due to collision with tempo

Siddharthnagar News: टैंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 17 Dec 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two bike riding youths died due to collision with tempo
चिल्हिया थाना क्षेत्र के लेदवा गांव के पास देर शाम हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बर्डपुर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बर्डपुर-चिल्हिया मार्ग पर स्थित लेदवा गांव के पास शनिवार देर शाम टैंपो ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी है।


कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बभनी गांव निवासी मनदीप विश्वकर्मा (20) पुत्र श्रवण विश्वकर्मा और मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बा निवासी सोनू(21) पुत्र कृष्णा एक ही बाइक पर शनिवार को निकले थे। बताया जा रहा है कि वह चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार से घर आ रहे थे। अभी बर्डपुर-चिल्हिया मार्ग पर स्थिति लेदवा गांव के पास पहुंचे थे कि टैंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मनदीप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मौके पर मौजूद लोग सोनू को लेकर बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना की जानकारी परिवार को दे दी है। इस संबंध में एसओ चिल्हिया अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed