फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two arrested in bike theft in Mohana area

मोहाना क्षेत्र में में बाइक चोरी में दो गिरफ्तार

Tue, 04 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in bike theft in Mohana area
मोहाना क्षेत्र में में बाइक चोरी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ककरहवा। मोहाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों पर चोरी व धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
थाना परिसर में सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मोहाना पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग जगहों से चोरी की दो मोटरसाइकिल समेत वाहन चोरी में दो को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात्रि युसुफपुर चौराहे पर थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में चेकिंग की जा रही थी। इस बीच बाइक से जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की जांच की गई। जांच में पता चला कि बाइक वर्ष 2014 में देवरिया कोतवाली से चोरी की गई थी। उसका नंबर प्लेट बदल कर चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की भोर में ककरहवा कस्बा में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की जांच की गई तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। बरामद बाइक के विषय में जांच की जा रही है। वाहन चोरों की पहचान कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के ठकुरापुर बर्डपुर नंबर एक निवासी विजय पासवान व नेपाल के लुंबिनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर खुनगाई निवासी संदीप के रूप में हुई है। दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed