{"_id":"657f5f088b2b48c38f02a24b","slug":"two-and-a-quarter-kilos-of-ganja-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-9940-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पौने दो किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पौने दो किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
Mon, 18 Dec 2023 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 18 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। चिल्हिया और जोगिया कोतवाली पुलिस ने रविवार को अलग-अलग स्थान से पौने दो किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसओ चिल्हिया अमित कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पल्टादेवी क्षेत्र में नेपाल बाॅर्डर के पास भारतीय सीमा में सेखुईया गांव के पास नेपाल की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 1.150 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कांशीराम निवासी थाल खुर्द थाना रामनगर जनपद बाराबंकी बताया।
उधर, जोगिया कोतवाली की पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान जोगिया चौराहे के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अब्दुल निवासी सिसहनिया बताया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
श्याम सुंदर तिवारी