फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two accused arrested in dowry murder case

Siddharthnagar News: दहेज हत्या मामले के दो अभियुक्त गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in dowry murder case
बनकटा। क्षेत्र के सिकरहटा गांव में विगत 28 मार्च को हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के कमौजी गांव के निवासी श्याम नारायण त्रिपाठी की पुत्री साक्षी का विवाह विगत वर्ष थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव निवासी अमित मिश्रा से हुई थी। विगत 28 मार्च को साक्षी की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया था।मृतका के पिता श्याम नारायण त्रिपाठी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने मृतका के पति अमित मिश्रा व एक अन्य नामजद अभियुक्त चुम्मन मिश्रा उर्फ सीजे मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed