{"_id":"d471bae489509d1a55df499a79f9b9b2","slug":"twa-the-literati-poet-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटवा में साहित्यकार कवि सम्मानित हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटवा में साहित्यकार कवि सम्मानित हुए
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित सिद्धार्थ तथागत कला साहित्य संस्थान के पहले वार्षिक अधिवेशन में जुटे देश-प्रदेश के साहित्यकारों ने साहित्य सृजन की दशा पर मंथन किया। इस दौरान शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डॉ. भास्कर शर्मा ने कहा कि संस्थान का गठन साहित्य को समाज से जोड़ने के लिए किया गया है। इस प्रथम वार्षिक अधिवेशन में संस्था को न केवल देश के विभिन्न प्रांतों बल्कि पड़ोसी देश नेपाल के साहित्यकारों का जो स्नेह मिला है, वह उससे अभिभूत हैं।
उन्होंने इस कार्यक्रम की निरंतरता को जारी रखने का संकल्प दोहराया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य उपभोक्ता आयोग के न्यायाधीश डॉ. चंद्रभाल सुकुमार और शिक्षा विभाग सिक्किम सरकार के निदेशक भीम ठाटाल रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर भारतीय मूल के नेपाली भाषा के कवि अमर बानियां के ‘लोहोरा’ के हिंदी भाषा में अनुवादित काव्य संग्रह, ‘भाक्धन तथा अन्य कविताएं’ का विमोचन भी किया गया।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेंद्र परदेसी और संचालन रघुवीर शर्मा ने किया। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अष्टभुजा प्रसाद पांडेय, हरिहर सिंह, डुमरियागंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मलिक इकबाल यूसुफ, बस्ती के सत्येंद्र नाथ मतवाला, चंद्रेश शास्त्री, सिंडिकेट बैंक इटवा के प्रबंधक शशि रंजन, राम सुभग उपाध्याय, नसीम अहमद खां, डॉ. सकूर आलम, सत्येन्द्र दुबे, मथुरा जायसवाल, रवींद्र गुप्त, अंबिका प्रसाद मिश्र, प्रभाकर विश्वकर्मा बिलाल अहमद, श्री गणेश सिंह, वीरेंद्र चौधरी, इखलाक हुसैन, जमाल सिद्दीकी, पुजारी प्रसाद मौर्य, अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।
समारोह में साहित्यकार रूपा तमांग, रुद्र अधिकारी (नेपाल), डॉ. रीता सिंह सर्जना (असम), डॉ. रंजीत रविशैलम (केरल), नाजु हातिकाकोती (असम), कविता विकास (धनबाद), डॉ. ओम प्रकाश कादयान (हिसार), अमृता वर्मा (इलाहाबाद), डॉ. एस. रजिया बेगम, एसआरएम यूनिवर्सिटी (चेन्नई), भवानी क्षेत्री विर्ता मोड़ झापा (नेपाल), गंडकी पुत्र मोरंग (नेपाल), विष्णु तिवारी, उषा नारायणगढ़, चितवन (नेपाल), प्रवीण कांबोज, शिवानंद तिवारी को सम्मानित किया गया।