फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Try to go Sohrtgdh MP Adityanath arrested, released

शोहरतगढ़ जाने की कोशिश में सांसद आदित्यनाथ गिरफ्तार, रिहा

Tue, 27 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 27 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को ताजिये के जुलूस के दौरान शोहरतगढ़ में दो पक्षों के संघर्ष में एक शख्स की मौत के बाद से क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही सिद्धार्थनगर पुलिस ने मंगलवार को यहां आने की कोशिश करते सांसद एवं महंत आदित्यनाथ को रास्ते में रोक दिया।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर और महराजगंज की सीमा पर मौजूद दोनों जिलों की पुलिस के सांसद का काफिला रोकते ही वहां जुटे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अफसरों के समझाने पर भी सांसद ने वापसी का रुख नहीं किया तो पुलिस ने उन्हें व साथ मौजूद डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल को गिरफ्तार कर लिया। करीब एक घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद आदित्यनाथ का काफिला दोपहर करीब 1.30 बजे महराजगंज में बेलसड़ मोड़ पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद महराजगंज और सिद्धार्थनगर की पुलिस ने रोककर वापस जाने के लिए कहा। सांसद जगदंबिका पाल वहां पहले से मौजूद थे। दोनों सांसदों नेे शोहरतगढ़ जाने के फैसले पर कायम रहने का एलान किया।

 इस बीच वहां मौजूद हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। महराजगंज के एसपी भारत सिंह यादव ने सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन के हवाले से सांसद के शोहरतगढ़ जाने की अनुमति न होने का तर्क रखा।

इससे उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सिद्धार्थनगर के डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार, एसपी अजय साहनी ने शोहरतगढ़ में पंचायत चुनाव और शांति बनाए रखने के लिए उनका दौरा रोकना जरूरी बताया।

इससे नाराज सांसद आदित्यनाथ ने हर हाल में शोहरतगढ़ जाने की बात दोहराते हुए धरना दे रहे कार्यकर्ताओं के बीच सभा शुरू कर दी। आदित्यनाथ के साथ-साथ जगदंबिका पाल ने भी सभा को संबोधित किया।

मान-मनोव्वल की कोशिशें कामयाब न होने पर अफसरों ने शाम 4.30 बजे सांसद आदित्यनाथ की गिरफ्तारी का एलान कर दिया। कार्यकर्ताओं को अलग गाड़ी में भेजते हुए पुलिस अफसर सांसद आदित्यनाथ के साथ उन्हीं की गाड़ी में सवार होकर सिद्धार्थनगर की तरफ ले गए।

सांसद जगदंबिका पाल भी उनके साथ मौजूद रहे। सकारपार होते हुए उन्हें बांसी लाया गया, जहां से इटवा-बढ़नी होते हुए बलरामपुर जिले की सीमा पर उन्हें रिहा कर दिया।



वहीं एसपी अजय साहनी ने कहा कि जिले में निषेधाज्ञा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों सांसदों और करीब 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। बांसी में मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद उन्हें बलरामपुर दिशा में जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed