फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Truth cannot be hidden: Nischalanand Saraswati

सत्य को छुपाया नहीं जा सकता : निश्चलानंद सरस्वती

Sun, 24 Oct 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Truth cannot be hidden: Nischalanand Saraswati
संबोधित करते शंकराचार्य निश्चलानंद और उपस्थित श्रद्धालु। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सत्य को छुपाया नहीं जा सकता : निश्चलानंद सरस्वती
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जगन्नाथ पुरी के गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर स्वामी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन परंपरा में सभी को फल प्राप्ति होती है, किंतु शास्त्र सम्मत विधियां अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि सत्य को छुपाया नहीं जा सकता। असत्य का साथ देने वाले एक दिन स्वयं पहचाने जाएंगे।
वह अपने प्रवास के दूसरे दिन रविवार को सनातनी धर्म के अनुयायियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते कर रहे थे। वह नगर के चिकित्सक डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के वहां आए थे। उन्होंने कहा कि शास्त्रों की ओर से हर कार्य के लिए अलग-अलग लोगों को आरक्षित किया गया है। सभी आपस में बंधु समान हैं। शास्त्र सम्मत नियमों का पालन कर के प्रत्येक व्यक्ति फल प्राप्ति कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधुनिकता में अपनी वैदिक परंपरा को न भूलें। शास्त्रों का अध्ययन करें। तभी जान पाएंगे कि किसी भी व्यक्ति विशेष के लिए सनातन नियम नहीं हैं, बल्कि इनमें विश्व कल्याण की भावना है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि धर्म का राजनीतीकरण पूर्णतया अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सौभाग्य है शंकराचार्य का आगमन’
स्वामी निश्चलानंद सरस्वती वैदिक गणित के विश्व में ख्यातिप्राप्त विद्वान हैं। वैदिक गणित सहित विभिन्न विषयों पर उनकी 200 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। विश्व की मानी हुई संस्थाओं का मार्गदर्शन उन्होंने समय-समय पर किया है और इनमें से कई संस्थाओं में उनके व्याख्यान हुए हैं। सिद्धार्थनगर के बाद उनका व्याख्यान भैरहवां, नेपाल में होना है।

कार्यक्रम के आयोजक और यजमान डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि यह हमारा और जिले के सभी नागरिकों का सौभाग्य है कि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद के चरण हमारे जनपद में पड़े। दो दिनों के इस कार्यक्रम में जिले और अन्य जनपदों के भी भक्तों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। विधायक चौधरी अमर सिंह, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ल, कैलाश पंक्षी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed