फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Truck hit the car from behind, three injured

Siddharthnagar News: ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर तीन घायल

Sun, 04 Jun 2023 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Truck hit the car from behind, three injured
सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के चंद्रदीप घाट के पास रविवार को ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। भवानीगंज निवासी रोशनलाल सोनी पुत्र भाईलाल सोनी अपनी पत्नी गीता देवी व बेटी आंचल सोनी के साथ गोंडा से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

चंद्रदीप पुल पार करके कुछ आगे बढ़े ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया जिप्सी कार अनियंत्रित होकर सड़क की बाएं तरफ खड्डे में पलट गई। यह देख आसपास के लोग इकट्ठा होकर गाड़ी का शीशा तोड़कर किसी प्रकार से तीनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

भवानीगंज प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए जहां तीनों पर इलाज किया गया। तीनों में आंचल सोनी को गंभीर चोट आई है, इस कारण से आंचल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बेवां भेज दिया गया है। इस संबंध में इंचार्ज थानाध्यक्ष अमर नाथ राम ने बताया कि तहरीर मिली है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed