फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   trouble created on the platform.

प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन की बोगी बनी लोगों के लिए मुसीबत

Fri, 27 Sep 2019 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
trouble created on the platform.
नौगढ गोंडा मार्ग के परसा रेलवे स्टेश पर खडी बोगी के नीचे से आते लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्लेटफार्म पर कई दिनों से खड़ी ट्रेन की बोगी बनी मुसीबत
विज्ञापन

परसा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर काफी दिनों से अतिरिक्त ट्रेन की बोगी खड़ी होने से यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से प्लेटफार्म से ट्रेन की बोगी हटाने की मांग की है।

गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर स्थित परसा रेलवे स्टेशन पर आसपास के लगभग दो दर्जन गांवों और नेपाल के ग्रामीण इलाकों के यात्री आते हैं। स्टेशन का प्लेटफॉर्म संख्या दो मुख्यमार्ग की ओर स्थित है। यात्री प्लेटफार्म संख्या दो से ही स्टेशन पर प्रवेश करते हैं। टिकट काउंटर प्लेटफार्म संख्या एक पर है। अधिकतर ट्रेनें भी प्लेटफार्म संख्या एक पर ही पहुंचती है। ओवरब्रिज नहीं होने से यात्रियों को मजबूरन रेलवे लाइन पार करना पड़ता है। वहीं, चार माह से प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन की एक बोगी खड़ी होने से यात्रियों की मुसीबत और बढ़ गई है। मजबूरन महिला व पुरुष यात्रियों को खड़ी ट्रेन के नीचे से घुसकर प्लेटफार्म संख्या एक पर आना-जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के रामानंद चौहान, मो. हारुन, शैलेंद्र तिवारी, इस्लाम अली, बदरे आलम, गोवर्धन, कल्लू, रामदेव प्रजापति ने रेल प्रशासन से पहले प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी ट्रेन को हटाने तथा परसा में ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के एडीआरएम प्रवीण कुमार पांडेय ने कहा कि प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी ट्रेन को शीघ्र ही हटवा दिया जाएगा। ओवरब्रिज के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed